IMD Rainfall Alert: अगले five पांच दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Rain Alert, Weather Latest Update: इस साल मॉनसून की विदाई देरी से हुई है। 23 अक्टूबर को मॉनसून भारत से आखिरकार चला गया, लेकिन इसके बावजूद भी कई राज्यों में अब भी बरसात का दौर जारी है। Weather Forecast, IMD Rainfall Alert: मॉनसून का सीजन भले ही चला गया हो, लेकिन अब भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। पिछले दिनों मौसम विभाग (IMD) ने ऐलान किया कि भारत के सभी राज्यों से मॉनसून का सीजन जा चुका है। इसके बावजूद भी दक्षिण के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होने वाली है। IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 29 से 31 अक्टूबर तक हल्की से भारत बारिश के होने के आसार हैं। वहीं, अंडमान और निकोबार में पांच दिनों तक बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा रोजाना जारी किए जाने वाले अपडेट के अनुसार, केरल और माहे में 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के इलाके में 31 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 27 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार आयलैंड में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बार...